बाइक सवार मामा भांजे को बाइक ने मारी टक्कर, मामा की मौत

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली:  भोजीपुरा क्षेत्र में बाइक सवार मामा भांजे को पीछे से बाइक ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक पर सवार मामा बीच सड़क पर उछल कर जा गिरे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी। मामा सिर में चोट आई। घायल मामा को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान मामा ने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।

 

थाना भोजीपुरा क्षेत्र के आटामांडा में परिजनों ने बताया कि प्यारे लाल बहेड़ी से अपने भांजे के साथ उसके गांव जाफरपुर जा रहे थे इसी दौरान जब वह भोजीपुरा के आटामांडा के पास पेट्रोल पंप के पास पहुंचे , तभी रास्ते से एक जनाजा जा रहा था । इसलिए वह अपनी बाइक लेकर रुक गए तभी बहेड़ी की तरफ से तेज रफ्तार से आ रही बाइक सवार ने प्यारे लाल की बाइक को पीछे टक्कर मार दी , जिसमें प्यारे लाल गंभीर रूप से घायल हो गए । सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्यारेलाल को बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां प्यारे लाल की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 

 

वहीं एक परिजन ने बताया कि प्यारे लाल पेशे से किसान थे । उनकी पत्नी का कुछ साल पहले निधन हो गया था । वह बीती रात बहेड़ी की तरफ से आ रहे थे तभी भोजीपुरा के पास बाइक सवार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी , जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए बाद में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। भोजीपुरा पुलिस ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज