युवा कांग्रेसियों ने प्रियंका गांधी पर की गईं टिप्पणी को लेकर जताया विरोध

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली। प्रियंका गांधी पर अभद्र टिप्पणी करने का युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। हाथों में पंपलेट लिये रमेश बिधूड़ी को गिरफ्तार करो नारे लगते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे जहां एसडीएम के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया।युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष हर्षित दुबे के नेतृत्व में उतरें कार्यकर्ताओं ने पूर्व भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया।

 

इस दौरान जिलाध्यक्ष हर्षित दुबे ने कहा कि रमेश बिधूड़ी ने बेहद शर्मनाक बयान दिया उनकी टिप्पणी को स्त्री विरोधी मानसिकता परिणाम बताकर कहा यह टिप्पणी प्रियंका गांधी के साथ -साथ सम्पूर्ण महिलाओं का अपमान किया गया जो बेहद निंदनीय हैं।

महानगर अध्यक्ष अजय शुक्ला ने कहा कि बिधूड़ी द्वारा प्रियंका गांधी पर की गई टिप्पणी शर्मनाक है जिससे प्रियंका गांधी के साथ-साथ पूरे महिला समाज को कलंकित किया है स्वच्छ राजनीति में इस प्रकार की टिप्पणियों के लिए कोई स्थान नहीं है जिस पर बिधूड़ी को माफी मांगनी चाहिए। प्रवक्ता राज शर्मा ने कहा रमेश बिधूड़ी राजनीति में हाईलाइट होने के लिए इस प्रकार की शर्मनाक टिप्पणी की हैं।

 

 

जिस पर भारतीय जनता पार्टी ने कभी कोई कार्रवाई नहीं की है जो शर्मनाक है। इस टिप्पणी पर बिधूड़ी को सार्वजनिक माफी मांगनी चाहिए। ज्ञापन देने वालों में पूर्व पार्षद महेश पंडित, उत्तर प्रदेश पीसीसी सदस्य कांग्रेस योगेश जौहरी, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष नदीम सिद्दीकी, हेमेद्र शर्मा,हसनैन अंसारी, यासीन चौधरी, अफसार खान, सर्वत हुसैन हाशमी, टोनू बक्शी,आफताब आलम, , अमित कश्यप, नदीम खान, दानिश खां, निहाल सिंह, आशिक खां, युनूस अल्वी आदि उपस्थित रहे।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज