एक महीने से लापता पति को तलाश रही महिला, पहुंची एसएसपी कार्यालय

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली। शादी के अटूट बंधन में बंधे पति पत्नी का रिश्ता विश्वास और भरोसे का होता हैं। कभी -कभी इन रिश्तों में तकरार भी सुनने को मिलती हैं। लेकिन नवाबगंज में एक माह से लापता पति को तलाश रही महिला काफ़ी परेशान हैं स्थानीय थाने से मदद ना मिल पाने पर महिला नें एसएसपी कार्यालय पहुंचकर अपने पति को खोजने की गुहार लगाई हैं।

मामला नवाबगंज थाना क्षेत्र के मोहल्ला बहौर नगला निवासी महिला मानसी शर्मा पत्नी अमन शर्मा ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई महिला नें बताया वों थाना सुभाष नगर के गणेश नगर में अपने मायके में रहकर पति अमन शर्मा की एक माह से तलाश कर रही हैं। महिला का आरोप हैं वो ससुराल वालों से अपने पति के बारे में पूछती तों वो कोई जवाब नहीं देते हैं।

 

 

महिला ने बताया लव मैरिज होते हुए भी उन्होंने परिवार की सहमति से अरेंज मैरिज की। शादी में माल जेवर और दो लाख रुपए खर्च हुए। आरोप हैं शादी के कुछ दिन बाद ससुराल वाले ससुर , सास, नंनद, नंदोई दहेज में 5 लाख रुपए की मांग करने लगे और ताने देने लगे। कहते हैं हमारा लड़का एम आर हैं उसकी शादी 15 लाख की होती तू पांच लाख लेकर भी नहीं आई।

 

ससुराल वाले कहते हैं तलाक दिलाकर दूसरी शादी करेंगे। वही महिला का पति अमन शर्मा एक महीने से गायब है। जिसका अभी तक कोई सुराग नहीं लगा हैं। महिला का आरोप है ससुराल वाले कहते हैं उनका बेटा जहां भी हैं ठीक है। पीड़ित महिला ने संबंध में स्थानीय थाने में भी शिकायत की। लेकिन सुनवाई न होने पर महिला ने एसएसपी कार्यालय में अपने पति को खोजने को लेकर गुहार लगाई हैं। वही पीड़ित महिला ने पति के लापता होने में जेठ समेत नंदोई और ससुर पर आरोप लगाया हैं।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज