रिटायर्ड जेई के परिवार ने मिलकर बहू को पीटकर कर दिया पथराव

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के  रिटायर्ड जेई ने अपने परिवार के साथ मिलकर अपनी बहू को बुरी  तरह मारापीटा , इतने से भी मन नहीं भरा तो उस पर पथराव भी कर दिया जिसमें गर्भवती बहू घायल हो गई। उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उत्तराखंड की  रहने वाली श्रेया सक्सेना ने बताया उसकी शादी प्रेमनगर थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर  निवासी  अनूज सक्सेना पुत्र विष्णु सहाय सक्सेना रिटायर्ड जेई के साथ 26 जनवरी 2023 को हुई थी।
शादी के कुछ समय बाद से ही परिवार वाले उसे परेशान करने लगे। इस दौरान उसने ससुराल वालों पर मुकदमा दर्ज करा दिया। तब से सभी लोग फरार थे। वह घर पर अकेली रह रही थी। बुधवार को क्रिसमस की छुट्टी होने पर वह अपने मायके गई हुई थी। आज सुबह जब घर पर वापस आई तो ससुराल के सभी लोग वापस आ चुके थे। उसे घर में घुसने नहीं दिया। उसके साथ मारपीट कर उस पर पथराव किया। जिससे वह घायल हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने श्रेया को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment