गस्त के दौरान पुलिस ने तीन जुआरी पकड़े

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

देवरनियाँ। कोतवाली देवरनियां पुलिस ने गस्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर दो जुआरियों को जुआ खेलते गिरफ्तार किया व एक सट्टा बाज को दबोच लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार देवरनियां कोतवालीके सब इंस्पेक्टर तेजपाल सिंह गस्त करते हुए देवरनिया से मुंडिया जागीर की ओर जा रहे थे। मुखबिर की सूचना पर सब इंस्पेक्टर ने एक मकान में जुआ खेल रहे दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया।

 

 

पकड़े गए व्यक्तियों ने अपना नाम मोहम्मद कमर पुत्र मोहम्मद फराहीम व मोहम्मद इकरार पुत्र मोहम्मद इसाक निवासी वार्ड नंबर 10 मुड़िया जागीर कोतवाली देवरनियां बताया। वहीं पुलिस ने आगे चल एक व्यक्ति जो सट्टा लगाकर सट्टा खिलाता है । को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया। पकड़े गए सट्टावाज ने अपना नाम जयशंकर उर्फ छोटू पुत्र लालता प्रसाद निवासी मुंडिया जागीर निकट होली चौराहा कोतवाली देवरनियां बताया। पकड़े गए अभियुक्त के पास से पुलिस को कुछ नंबर लिखी हुई पर्चियां मिली है तथा उसकी जेब से 100 रुपए के तीन नोट व 10 रुपए के चार नोट बरामद हुए हैं। पुलिस ने तीनों अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment