दुल्हन की तरह सजा शीशगढ़ थाना ,  यह थी वजह

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

 

शीशगढ़।  एसएसपी अनुराग आर्य ने आज कोतवाली शीशगढ़ का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान  एसएसपी अनुराग आर्य कोतवाली की चाक चोबंद व्यवस्था देखकर गदगद हो गए।इसी बीच उन्होंने खुश होकर कई पुलिस कर्मियों को सम्मानित कर जनता को पुलिस के महत्वपूर्ण नंबरों की जानकारी देकर उनका लाभ लेने को जानकारी दी।

 

आज लगभग दो बजे एस एस पी अनुराग आर्य शीशगढ़ कोतवाली पहुँचे।थाना पूरी तरह चमक रहा था क्योंकि पुलिस ने थाने को चाक चोबंद करने को दो दिनों से ही मेहनत शुरू कर दी थी।इसी का नतीजा था कि थाना दूर से ही चमक रहा था।थाने पहुंचकर कप्तान व्यवस्था देखकर खुश हो गए।इसके बाद एसएसपी ने सिपाही अशोक कुमार से बीट की जानकारी की पूर्ण जानकारी देने पर कप्तान ने उन्हें एक हजार रुपए देकर सम्मनित किया।

 

उसके बाद सिपाही अंकुश खन्ना को शस्त्र खोलने बाँधने की सही जानकारी देने पर उन्हें भी एक हजार रुपए देकर सम्मानित किया।इसके अलावा उपनिरीक्षक भूरे लाल को गार्द कमांड और कार्य की अच्छे से जानकारी देने पर दो हजार रुपए देकर सम्मनित किया।इसके साथ ही चौकीदारों को कंबल बितरण कर कप्तान ने सम्मानित किया।साथ ही ग्रामीणो को 112नम्वर की जानकारी देते हुए पूर्ण लाभ लेने को वताया कि यदि कोई व्यक्ति ठण्ड में रात में खुले स्थान पर सो रहा हो तो वह डायल 112 पर फोन करके बता दे।पुलिस उसको नजदीकी रैन बसेरा तक पहुंचाकर जाएगी।कप्तान ने मिशन शक्ति की जानकारी देते हुए वताया कि मिशन शक्ति के तहत महिलाओ की सुरक्षा के लिए धार्मिक स्थलों पर महिला पुलिस की ड्यूटी रहेगी।कस्बे के बरेली बस अड्डे पर महिला सुरक्षा हेतु एक जनवरी तक पिंक बूथ बनाए जाने को भी कप्तान ने इंस्पेक्टर को निर्देश दिया।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज