पुलिस मुठभेड़ में सर्राफा व्यापारी से हुई लूट के आरोपी गिरफ्तार , दोनों बदमाश पुलिस की गोली से हुए घायल

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली। भमोरा थाना क्षेत्र में एक दिसम्बर को  सर्राफा व्यापारी से लूट की घटना के आरोपी  धर्मेन्द्र पुत्र सुम्मेरी लाल निवासी ग्राम लंगूरा थाना भमोरा , अमन पुत्र जयवीर सिंह निवासी ग्राम कछवाई  जिला फिरोजाबाद को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है।भमोरा पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र की देवचरा बल्लिया रोड पर की जा रही चैकिंग के दौरान 2 संदिग्ध व्यक्तियों को टोकने पर पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायर किया गया, जिसमें थाना भमौरा पर तैनात  कांस्टेबल अनिल कुमार दाहिने कन्धे में गोली लगने से घायल हो गये। इस पर जवाबी कार्यवाही में पुलिस पार्टी द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी फायरिंग में अभियुक्त धर्मेन्द्र पुत्र सुम्मेरी लाल निवासी ग्राम लंगूरा थाना भमौरा जिला बरेली दाहिने घुटने में तथा अमन पुत्र जयवीर सिंह निवासी ग्राम कछवाई थाना एका जिला फिरोजाबाद बांये घुटने में गोली लगने से घायल हो गये।
दोनो अभियुक्तों के कब्जे से लूट की घटना से सम्बन्धित आभूषण सोने का एक हार, अंगूठी, दो तमंचे 315 बोर, 3 जीवित कारतूस 315 बोर, 4 खोखा कारतूस 315 बोर एवं दो मोबाइल फोन बरामद हुये। घायल पुलिसकर्मी अनिल कुमार का प्राथमिक उपचार सीएचसी भमोरा में कराया गया है, साथ ही  दोनों घायल बदमाशों को  जिला अस्पताल बरेली में भर्ती कराया गया है।  पूछताछ से इस घटना में तीन आरोपियों के भी नाम प्रकाश में आये है। पुलिस मुठभेड़ व अवैध शस्त्र बरामदगी के सम्बन्ध में थाना भमोरा में पंजीकृत किया गया है।
newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज