सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे के मामले में भाजपा मंडल उपाध्यक्ष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

भोजीपुरा। ग्राम समाज की जमीन पर अवैध रूप से अतिक्रमण कर पापुलर के पेड़ लगाने के मामले में भाजपा भोजीपुरा मंडल के उपाध्यक्ष के खिलाफ ग्राम प्रधान ने भोजीपुरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। भाजपा नेता का काफी लम्बे अर्से से सरकारी जमीन पर कब्जा है। जानकारी के अनुसार भोजीपुरा थाना क्षेत्र के गांव मुड़िया हाफिज निवासी महेंद्र पाल गंगवार ने ग्राम समाज की जमीन गाटा संख्या 585 क्षेत्रफल0.111 जो सरकारी अभिलेखों में रास्ता दर्ज है।

 

 

आरोप है इस जमीन पर मुड़िया हाफिज के ही रहने वाले भाजपा भोजीपुरा मंडल के उपाध्यक्ष महेंद्र पाल गंगवार ने अवैध रूप से कब्जा कर पापुलर के पेड़ लगा दिए थे। महेंद्र पाल का काफी लम्बे अर्से से सरकारी जमीन पर कब्जा है।इस मामले में ग्रामीणों की शिकायत पर नायब तहसीलदार भोजीपुरा द्वारा स्थलीय जांच के बाद पैमाइश कराई गई थी। महेंद्र पाल गंगवार द्वारा तहसील प्रशासन पर अवैध रूप से पैमाइश करने का आरोप लगाकर पांच माह पूर्व गांव में ही अनशन पर बैठ गए थे।तब भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने अनशन तुड़वा कर मामले को रफा-दफा कर दिया था।अब ग्राम प्रधान मुड़िया हाफिज कमर सिद्दीकी ने कब्जा करने वाले भाजपा नेता महेंद्र पाल गंगवार के खिलाफ तहरीर दी। भोजीपुरा पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबन्धित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।

जिस जमीन को लेकर प्रधान ने रिपोर्ट दर्ज कराई है उसकी उनके पास बसीयत है जो उनके पिता करा गए थे।उनका सिविल कोर्ट में केस भी चल रहा है। प्रधान ने चुनावी रंजिश की वजह से रिपोर्ट दर्ज कराई है।

मंडल उपाध्यक्ष महेंद्र पाल गंगवार

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज