नाबालिक के साथ दुष्कर्म  करने का आरोपी  फरार, पुलिस जांच में जुटी

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

देवरनियाँ । कोतवाली क्षेत्र देवरनियाँ की एक गांव निवासी किशोरी के पिता द्वारा पुलिस को दी तहरीर में बताया गया । कि उनके ही गांव के ही निवासी युवक ने उनकी नावालिग किशोरी के साथ कुछ समय पूर्व बहला फुसलाकर कर दुष्कर्म किया था । जब किशोरी गर्भवती हो गई । तो वह उसे नगर पंचायत धौरा टॉडा के एक नर्सिंग होम ले गया। जहां उसने उसका गर्भपात करा दिया।

 

पीड़िता के पिता  ने यह भी  बताया कि जब युवक उसकी बेटी को ले गया । तो वह घर पर नहीं था । जब वह घर आया तो उसने देखा कि उसकी बेटी घर पर नहीं है । उसे जानकारी मिली कि उसकी बेटी को गांव का ही एक युवक नगर पंचायत धौरा टाँडा ले गया है । तो वह जब वहां पहुंचा । तो युवक उसकी किशोरी व भ्रुण को छोड़कर भाग गया। पुलिस ने किशोरी के पिता की तहरीर के आधार के  खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

,,,,,,इंस्पेक्टर दिनेश कुमार शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है । पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज