लड़की से बात करने से नाराज दबंग ने युवक को मारी गोली, अस्पताल में भर्ती

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली । बारादरी थाना क्षेत्र में रविवार देररात को एक लड़की से बात करने से नाराज दबंग ने युवक को गोली मारकर घायल कर दिया । घायल के मुताबिक बाइक से आये तीन युवकों में से  एक युवक ने उसे गोली मारकर मारकर घायल कर दिया । स्थानीय लोगों ने घटना के मुख्यारोपी को मौके से पकड़ लिया जबकि उसके दो साथी भागने में सफल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को बरेली के जिला अस्पताल में भर्ती कराया है साथ ही मामले की जांच भी शुरू कर दी।
घायल युवक सलमान ने बताया कि वह एक लड़की से बात किया करता था वही बिहारीपुर का लड़का आसिफ भी उसी लड़की से बात करता था। वह बीती रात को हजियापुर चुंगी के पास से आ रहा था तभी उसे बिहारीपुर के आसिफ ने अपने दो साथियों के साथ घेर लिया और गोली मार दी  । इस दौरान गोली की आवाज सुनकर काफी लोग एकत्र हो गए और मौके से आसिफ को पकड़ लिया , जबकि उसके दो साथी मौके से भागने में सफल हो गए। जानकारी के मुताबिक बारादरी पुलिस को
अभी तक घटना में कोई तहरीर नहीं मिली है।
newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment