सब-रजिस्ट्रार और लिपिक के खिलाफ सड़क पर उतरे अधिवक्ता ,पुतला फूंक जताया विरोध

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बहेड़ी। बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने सब रजिस्टार एवं लिपिक हरिओम सक्सेना के खिलाफ नगर में जुलूस निकाला और  जमकर नारेबाजी की। बाद में  अधिवक्ताओं  ने  तहसील परिसर में सब-रजिस्ट्रार और लिपिक के व्यवहार से नाराज अदिवक्ताओं ने पुतला फूंका।बार एसोसिएशन से जुड़े वकील तहसील परिसर से जुलूस की शक्ल में डाकखाना रोड होते हुए रजिस्ट्रार कार्यालय के सामने पहुंचे और विरोध प्रदर्शन करते हुए उन्होंने पुतला फूंका। बता दें कि बार एसोसिएशन के अधिवक्ता सब रजिस्ट्रार कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार एवं अभद्र व्यवहार को लेकर लगातार आज 7 दिनों से सब रजिस्टर कार्यालय के सामने हड़ताल पर बैठे हैं।

 

और बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं की मांग है कि जब तक सब रजिस्टार अनामिका सिंह एवं लिपिक हरिओम सक्सेना का यहां से स्थानांतरण नहीं हो जाता तब तक वह लोग सब रजिस्ट्रार कार्यालय में काम पर नहीं लौटेंगे जिससे सरकार का राजस्व का काफी नुकसान हो रहा है। पिछले 7 दिनों से लगातार अधिवक्ताओं को धरने पर बैठने के बावजूद भी आज तक सब रजिस्टर अनामिका सिंह एवं लिपि हरिओम सक्सेना के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई इससे पूर्व में लिपिक हरिओम सक्सेना नवाबगंज तहसील में काफी विवादों में विवादों चर्चित रह चुके हैं ।

 

 

 

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज