बुलेट सवार ने स्कूटी सवार को मारी टक्कर ,अस्पताल में मौत

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली। शहामत गंज बाजार घर का सामान  लेने जा रहे बुजुर्ग को रास्ते में बुलेट सवार युवक ने टक्कर मार दी जिसमें बुजुर्ग की गंभीर रूप से घायल हो गया ,बाद में इलाज के दौरान बुजुर्ग की मौत हो गई।थाना कोतवाली क्षेत्र के चौपला बगिया निवासी 65 वर्षीय राकेश पुत्र छोटेलाल किराना की दुकान चलाता है बुधवार की सुबह दुकान का सामान लेने स्कूटी से शहामत गंज बाजार जा रहे थे।

 

 

 

अयूब खा चौराहा के पास सामने आ रही तेज रफ्तार बुलेट सवार ने स्कूटी में टक्कर मार दी इसमें राकेश गंभीर रूप से घायल हो गए ।घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। चालक बुलेट को छोड़कर भाग गया पुलिस ने बुलेट को कब्जे में ले ली है । राकेश की पत्नी बाला देवी की बीमारी के चलते 2 महीने पहले मौत हो चुकी है। राकेश के दो बच्चे हैं एक बेटा एक बेटी, मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज