फतेहगंज पश्चिमी में हुई अलग अलग दो घटनाओं में तीन युवकों की मौत

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली । फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र में दिवाली पर हुए दो अलग अलग हादसों में तीन युवकों की मौत हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर परिजनों को सौंप दिया है।मरने वालों में दो युवक सीबीगंज थाना क्षेत्र के तिलियापुर के रहने वाले है। एक युवक इज्जतनगर थाना क्षेत्र के बड़ी बिहार का रहने वाला है।

 

 

फतेहगंज पुलिस के मुताबिक पहली घटना झुमका तिराहे पर हुई जहां मोटर साइकिल सवार रोहित पुत्र सुखलाल निवासी बड़ी बिहार को ट्रक ने अपने चपेट में ले लिया जिससे युवक की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।दूसरी घटना में सीबीगंज थाना क्षेत्र के दो युवक दिलीप और शंखय निवासी तिलियापुर अपने घर से फतेहगंज की बाजार के लिए निकले थे । जैसे दोनो युवक अपनी साइकिलों से झुमका तिराहे को पार करके रबर फैक्ट्री कॉलोनी के गेट पर पहुंचे तभी एक कैंटर ने दोनों युवकों को पीछे से  टक्कर मार दी , जिसमें दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए ।

 

 

 

पुलिस ने दोनों घायलों को उठाकर एम्बुलेंस से अस्पताल के लिए भेजा , इसी दौरान दोनों युवकों ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों युवकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। फतेहगंज पुलिस ने बताया कि दीपावली के दिन हुई दो घटनाओं में तीन युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने तीनों युवकों के शव कब्जे में लेने के साथ पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए है। घटना से मृतकों के परिवार में हड़कंप मच गया है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज