बरेली की पुलिस लाइन में मनाया गया दीपोत्सव , 31 हजार दीप जलाकर एकता, प्रेम, और सद्भाव का दिया गया संदेश , एसएसपी ने आतिशबाजी का लिया आनन्द

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

अनुज सक्सेना

बरेली ।  रिजर्व पुलिस लाइन में दीपोत्सव अन्य वर्षो की तुलना में शानदार तरीके से मनाया गया। इस बार पुलिस लाइन के पूरे ग्राउंड को 31 हजार दीपकों को सजाया गया , जिसमें करीब 35 टीन कडबा तेल का इस्तेमाल किया गया। ग्राउंड में पुलिस और होमगार्ड जवानों के साथ पुलिस अधिकारियों के परिवारों का महत्वपूर्ण योगदान रहा । सभी ने एक यूनिट बनकर दीपोत्सव का त्योहार बनाया । एसएसपी अनुराग आर्य और एसपी सिटी मानुष पारीक परंपरागत ड्रेस में आये । एसएसपी अनुराग आर्य ने पुलिस लाइन पहुंचने वाले सभी उच्चाधिकारियों का खुद अपने अधिकारियों के साथ जाकर स्वागत किया।

 

 

दीपावली त्योहार के पावन अवसर पर वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में रिजर्व पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन परेड में
पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने परेड ग्राउंड को दीपों से सजाकर एकता, प्रेम, और सद्भाव का संदेश दिया साथ ही सभी को दीपावली की शुभकामनाएँ दी गयी। इस दौरान मौजूद बच्चों को मिठाई, फल, मोमबत्ती, दीप, चॉकलेट, चिप्स, अनार एवं फुलझड़ी बच्चों को वितरित की गई तथा सभी को दीपावाली की शुभकामनायें दी गयी।

इस दौरान सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार, अपर पुलिस महानिदेशक बरेली जोन बरेली, आयुक्त महोदया बरेली मण्डल, पुलिस महानिरीक्षक बरेली परिक्षेत्र , जिलाधिकारी बरेली ,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बरेली, पुलिस अधीक्षक नगर अन्य अधिकारीगण तथा पुलिस परिवार व बच्चे मौजूद रहे ।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment