देवर ने घर में घुसकर भाभी को पीटकर बेलन से सिर फोड़ा

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

शीशगढ़।पति की गैरमौजूदगी में पड़ोस में रहने वाले  देवर ने घर में घुसकर भाभी को बुरी तरह पीटने के बाद सिर में बेलन मारकर सिर फोड़ दिया।पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल को भेज दिया।कस्बे के मोहल्ला शेखपुरा निवासी तबस्सुम पत्नी अजहरुद्दीन ने पुलिस को बताया कि 12 अक्टूबर की सुबह लगभग 8.30 बजे पड़ोस में रहने बाला देवर इस्लामुद्दीन पुत्र जलालुद्दीन घर में घुस आया।घर में आते ही आरोपी गाली गलौच करने लगा।विरोध पर पीटकर सिर में बेलन मारकर सिर फोड़ दिया।उस वक़्त पति घर पर नहीं थे वह अकेली थी।चीख पुकार पर आरोपी मौके से फरार हो गया।
newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment