सवारी बनकर आये बदमाश ऑटो लूटकर हुए फरार

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

फतेहगंज पश्चिमी। दिन भर हाथ पैर मारती रही पुलिस नही मिली कामयाबी ऑटो चोर बदमाशों का नही मिला सुराग पुलिस ने जहाँ से ऑटो बुक किया था।वहां जाकर सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चैक की वहाँ से ऑटो तो आता दिखाई दिया लेकिन बदमाशों की पहचान नहीं हो सकी।शनिवार शाम को तीन लोगों ने सवारी बनकर बरेली मडीनाथ निवासी उमेशचंद्र मिश्रा पुत्र महेश चंद्र मिश्रा का ऑटो देर रात बरेली सिटी सब्जी मंडी से फतेहगंज पश्चिमी थाना जाने के लिए बुक किया था।

 

 

फतेहगंज पश्चिमी पहुँचने के बाद वह उन्हें लेकर सतुईया खास जा रहा था।बदमाशों ने जंगल मे ले जाकर ऑटो रुकवा कर उसकी जमकर पिटाई लगाई उसके बाद मोबाइल और ऑटो लूटकर फरार हो गए।उमेश ने राहगीर से मोबाइल मांगकर पिता को सूचना दी।पिता ने राहगीर से कहा कि मेरे बेटे को थाने पहुंचा दो।उसने पीड़ित को थाने पहुंचा दिया ।पुलिस को लूट की जानकारी मिलते ही हरकत में आ गई।मोबाइल की लोकेशन के जरिये पुलिस ने मोबाइल तो एक खेत से बरामद कर लिया लेकिन ऑटो अभी तक नही मिला है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment