धार्मिक आस्था का प्रतीक है दुर्गा पूजा कुंवर भानु प्रताप सिंह

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

दुनका। कुंवर भानु प्रताप सिंह ने फीता काटकर किया दुर्गा पूजा मेले का शुभारंभ । बंगाली समुदाय के लोगों ने कुंवर भानु प्रताप सिंह का तिलक और वैज लगाकर स्वागत किया। बंगाली कालोनी सहोड़ा में वर्षो पुराना पारंपरिक दुर्गा पूजा मेला बंगाली समुदाय के लोगों द्वारा मिट्टी की प्रतिमा बनाकर किया जाता है मेले में पूजा के साथ साथ बच्चो के खेल खिलौने झूला आदि की दुकानें लगाई जाती है।

 

 

 

कुंवर भानु प्रताप सिंह ने कहा दुर्गा मेले में आकर खुशी का अनुभव होता है मन को शांति मिलती है मेला मेल का प्रतीक है । यहां दूर दूर से श्रद्धालू आकार भगवती का दर्शन कर प्रसाद चढ़ाते है अपनी मन्नते मांगते है मां भगवती उनकी मनोकामना पूरी करती है । श्रद्धालू एक दूसरे से विनम्रता से मिलते है। मेला कमेटी के युवराज ने बताया चार दिवसीय मेले में सुबह शाम विधि विधान से पूजन किया जाएगा शुक्रवार शनिवार को मां भगवती का विशाल जागरण होगा जागरण के प्रसाद आए हुए भक्त गणेश को प्रसाद वितरण किया जाएगा।

 

 

इस अवसर पर डॉक्टर गौरग चंद्र दास सुधांशु सरकार भवतोस दास नरेंद्र दास राकेश आशु प्रकाश नाइंटू चंद्र दास नरेंद्र दास हरिनंदन मधुसूदन चक्रवर्ती श्री धाम चक्रवर्ती आदि सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज