डीएम की अध्यक्षता में हुआ संपूर्ण समाधान दिवस, आई 112 शिकायतों  में  08 का हुआ निस्तारण

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

 

आंवला। आंवला तहसील सभागार में महीने के प्रथम शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस लगाया गया। जिसमें अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतों को सुना। इस दौरान समाधान दिवस में राजस्व विभाग की 41, पुलिस विभाग की 43, विकास विभाग की 10, समाज कल्याण विभाग की 08, शिक्षा विभाग की 01 अन्य 09 शिकायतों सहित 112 शिकायतें दर्ज हुई और 08 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। इस दौरान डीएम बरेली, एस एस पी बरेली, सीएमओ, एसडीएम एन राम, तहसीलदार आशीष कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी आंवला नीलेश मिश्र, सहित सभी विभाग के अधिकारी प्रतिनिधि मौजूद रहे।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज