राज्य महिला आयोग सदस्य पुष्पा पाण्डेय पहुंची बरेली दौरे पर, कई जगह जाकर देखी धरातल पर स्थिति

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली । सदस्य, राज्य महिला आयोग पुष्पा पाण्डेय आज  बरेली दौरे पर पहुंची । सबसे पहले 10:35 पर जिला महिला चिकित्सालय बरेली का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय  सीएमओ डॉक्टर विश्राम सिंह ,  मोनिक राणा जिला प्रोबेशन अधिकारी,  त्रिभुवन प्रसाद मुख्य चिकित्सा अधीक्षक जिला महिला चिकित्सालय उपस्थित रहे। इसके  बाद पोस्ट आपरेटिव वार्ड का निरीक्षण किया गया। नवजात शिशुओं को बी.सी.जी. का टीका लगाये जाने के निर्देश दिये गये।सिरौली क्षेत्र में पटाखा फैक्ट्री में हुए हादसे में घायल पीड़ितों से मुलाकात कर कुशल क्षेम  भी  जाना । पंजीकरण काउन्टर पर 96 पंजीकरण पाये गये। इसके अतिरिक्त नर्सिंग कक्ष का निरीक्षण किया गया जिसमें उपस्थित पंजिका का अवलोकन किया गया। जिसमें मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि वर्तमान में कर्मचारियों की संख्या कम है। सिजेरियन और नार्मल डिलीवरी की सूची उपलब्ध कराये जाने हेतु मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को निर्देशित किया गया। लेडीज टॉयलेट का निरीक्षण किया गया। जिस पर साफ-सफाई के निर्देश दिये गये।

 

 

अल्ट्रासाउण्ड रूप का निरीक्षण किया गया। आम जनमानस से वार्ता कर हालचाल लिया एवं पूछताछ की गयी कि किसी प्रकार का सुविधा शुल्क तो नहीं लिया जा रहा है। जिस पर सभी लोगों द्वारा अवगत कराया गया कि जिला महिला चिकित्सालय बरेली में सभी सुविधायें निशुल्क दी रही है। इसके बाद जिला  कारागार बरेली के महिला बन्दियों के साथ  मुख्यमंत्री  उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शारदीय नवरात्र के अवसर पर महिलाओं की सुरक्षा, स्वावलम्बन, संरक्षण हेतु मिशन शक्ति फेज-5 का शुभारम्भ कार्यक्रम  पुष्पा पाण्डेय, की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया। महिला बंदियों को नियमित रूप से योगा करने, नियमि त दिनचर्या के साथ कार्य करना, साथ ही न्यूज पेपर एवं पुस्तकों का अध्ययन करना जिससे समाज में हो रही गतिविधियों से अवगत हो सके।

 

 

 

 

महिला बंदियों के द्वारा भजन एवं सास्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गयी। जिसकी सदस्य  राज्य महिला आयोग   द्वारा प्रशंसा की गयी। राज्य महिला आयोग की  सदस्या द्वारा  महिलाओं हेतु सरकार द्वारा चलायी जा रही कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गयी जिसमें मुख्य रूप से पति की मृत्यु उपरान्त निराश्रित महिला पेंशन योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना वन स्टॉप सेंटर योजना आदि अन्य योजनाओं के विषय में जानकारी दी गयी। कार्यक्रम के शुभारम्भ के समय श्री विपिन कुमार मिश्र, वरिष्ठ अधीक्षक केन्द्रीय कारागार-2/जिला कारागार बरेली, सुश्री अंजुली वर्मा उप कारापाल, उपस्थित रहीं। वहीं  वन स्टॉप सेंटर बरेली का निरीक्षण किया गया निरीक्षण के समय सेंटर की सुविधाओं के सम्बन्ध में जानकारी ली गयी एवं बेहतर कार्य करने हेतु प्रोत्साहित किया गया।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज