उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक में संगठन में इनको मिली बड़ी जिम्मेदारी

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ भोजीपुरा के अध्यक्ष विजेन्द्र सिंह गुर्जर के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों की रविवार को एक मीटिंग का आयोजन किया गया। जिसमें शिक्षक हित के मुद्दों को लेकर चर्चा की गयी तथा संगठन की ब्लॉक कार्यकारिणी का विस्तार किया गया।मीटिंग को संबोधित करते हुए ब्लॉक अध्यक्ष विजेन्द्र सिंह गुर्जर ने कहा कि उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ उ०प्र० सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति का समर्थन करता है तथा शिक्षक हित में इस नीति के अनुसार कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है।

 

किसी भी शिक्षक साथी का किसी स्तर पर आर्थिक शोषण नहीं होने दिया जाएगा। मंत्री सिंवुल गंगवार ने कहा कि संगठन भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में सदैव शिक्षकों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। कोषाध्यक्ष अमित कुमार भारती ने कहा कि शिक्षकों के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ आवाज बुलंद करना तथा भ्रष्टाचार पर वार करना ही हमोर संगठन का एक उद्देश्य है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष गुरजीत सिंह ने कहा कि एकता में ही शक्ति है। सभी शिक्षकों को एकजुट रहने की आवश्यकता है। महिला उपाध्यक्षा वर्तिका रानी ने कह सभी शिक्षक संगठन में आस्था रखें, संगठन किसी का अहित नहीं होने देगा। इर मौके पर उपाध्यक्ष दीपक चौहारी, उमा शंकर, संयुक्त मंत्री राजेश कुमार, संगठन मन्त्री सो गंगवार, कुलदीप गंगवार, राकेश कुमार, महिला संगठन मन्त्री मनीषा बाला त प्रचार मन्त्री विजेन्द्र पाल गंगवार ने विचार व्यक्त किए। बता दें इस मौके पर अरविंद कुमार गंगवार , उमेश ठाकुर को उपाध्यक्ष , नितिन कुमार को संगठन मंत्री के रूप में नई जिम्मेदारी दी गई है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment