सड़क हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

फतेहगंज पश्चिमी। बुधवार रात को अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकराने के कारण बाइक सवार युवक गंभीर घायल हो गया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को बेसुध अवस्था में एंबुलेंस के द्वारा अस्पताल भेज दिया।जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
युवक की जेब से निकले आधार कार्ड के मुताबिक थाना नवाबगंज के गांव खिलचीपुर निवासी नितेश बुधवार रात को रामपुर से बाइक के द्वारा अपने घर लौट रहे थे। नेशनल हाइवे पर रबर फैक्ट्री कालोनी के सामने किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आकर उनकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।जिससे बाइक सवार नितेश का सिर डिवाइडर में लगने से गंभीर घायल हो गया।सूचना पर पहुंची पुलिस नितेश को बेसुध हालत में एंबुलेंस के द्वारा अस्पताल भेज दिया।जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज