बहेड़ी में भेड़ियों की खबर से मचा हड़कंप , मौके पर वनविभाग की टीम पहुंची

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली । बहेड़ी स्थित मंसूरगंज गांव में दौरा नदी के पास भेड़ियों ने हमला कर तीन लोगों को जख्मी कर दिया। इससे गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीण ने तीन भेड़ियों के देखे जाने का दावा किया है।मंगलवार को गांव गुड़वारा और मंसूरगंज के बीच बह रही दौरा नदी के पास खेत में भिंडी तोड़ रहीं मुन्नी पर भेड़िये ने हमला कर पैर में काट लिया। बचाने दौड़े पति नेम चंद को भी भेड़िये ने जख्मी कर दिया। अस्पताल जाकर दंपती ने इलाज कराया और वन विभाग को मामले की सूचना दी। वनविभाग की टीम ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंच गई है। टीम का कहना हैं कि इस क्षेत्र में भेड़ियों की होने की कम संभावना है।
newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज