पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह ने सदस्यता अभियान को आयोजित कार्यशाला को किया संबोधित

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

आंवला। आंवला विधानसभा के अंतर्गत नगर के एमके लान में आयोजित कार्यक्रम में केबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने संबोधित किया।इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता अभियान से संबंधित कार्यशाला को संबोधित कर कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया।कल से प्रारंभ हो रहे सदस्यता अभियान में आंवला से ज्यादा से ज्यादा सदस्यों को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है और इसे पूरे संकल्प और मेहनत के साथ हम सब पूरा करना है उन्होंने कहा कि जीवन मूल्यों में संस्कारों का बड़ा महत्व है।

 

 

 

ऐसा ही एक संस्कार है सेवा का भाव। नि: स्वार्थ भाव से यथासंभव जरूरतमंद की मदद करना, सेवा करना हमारे संस्कारों की पहचान कराता है। इसके बाद आँवला स्थित कैम्प कार्यालय पर जनता दर्शन लगाकर जनसमस्याओं का निस्तारण किया। उसके उपरांत उपजिलाधिकारी एवं पुलिस के संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर जरूरी निर्देश दिए। इस दौरान जिलाध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह सहित वरिष्ठ पदाधिकारी-गण उपस्थित रहे।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज