महापौर काउंसिल के अध्यक्ष बनने पर  डॉ.उमेश गौतम को ब्राह्मण सभा के पदाधिकारियों ने किया सम्मानित

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

शीशगढ़ । अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारियों ने बरेली के महापौर डाॅ उमेश गौतम को उ प्र महापौर काउंसिल के पुनः अध्यक्ष बनने पर उनके सिविल लाइन कार्यालय पर जाकर हार्दिक सारस्वत अभिनंदन किया। डाॅ उमेश गौतम को फूल माला पहनाई गईं । राष्ट्रीय अध्यक्ष इंद्रदेव त्रिवेदी, राष्ट्रीय संगठन मंत्री अशोक कुमार उपाध्याय, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अरुण शुक्ला, प्रदेश अध्यक्ष बी एल पाठक, प्रदेश महामंत्री मुकेश शर्मा ने डाॅ उमेश गौतम को मोतियों की माला, मेडल, उत्तरीय और खूबसूरत पेंटिंग भेंटकर सारस्वत अभिनंदन किया।

 

 

कार्यक्रम का प्रारंभ सामूहिक रूप से गायत्री मंत्र के वाचन से हुआ। राष्ट्रीय अध्यक्ष इंद्रदेव त्रिवेदी ने डाॅ उमेश गौतम की उपलब्धि पर एक कविता के माध्यम से प्रकाश डाला। प्रदेश अध्यक्ष बी एल पाठक ने महापौर काउंसिल के अध्यक्ष बनने पर डाॅ उमेश गौतम को बधाई देते हुए कहा कि अभी तो सर्वश्रेष्ठ उपलब्धियों के आयाम डाॅ उमेश गौतम प्राप्त करेंगे, ऐसी हम सबको आशा है।

 

अपने सम्मान पर पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुए डाॅ उमेश गौतम ने कहा कि बरेली को उत्तर प्रदेश के नक्शे पर शानदार तरीके से स्थापित करना मेरी प्रमुख प्राथमिकता है। प्रत्येक नागरिक की सेवा करना मेरा कर्तव्य और उत्तरदायित्व दोनों है।अपने सम्मान पर उन्होंने अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम का सफल संचालन प्रदेश महामंत्री मुकेश शर्मा ने किया और सभी का आभार पुनीत त्रिवेदी ने किया।

 

 

डाॅ उमेश गौतम को बधाई और शुभकामनाएं देने वाले प्रमुख पदाधिकारियों में लवलेश पाठक, हरिओम गौतम,वचन सारस्वत, नितिन महाराज,‌ विपिन शर्मा, रामकृष्ण शुक्ला, देवेंद्र शर्मा, विष्णु भारद्वाज, शिवकुमार शर्मा,मदन शर्मा , मदन शर्मा, विशाल शर्मा, नीलिमा पाठक, वाणी पाराशरी, राजू मिश्रा, प्रियंका मिश्रा नरेन्द्र शर्मा अनिल् शुक्ला प्रमोद सारस्वत आदि थे।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज