औषधि निरीक्षक ने भारत मेडिकल स्टोर पर की बड़ी छापेमारी

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

 

सात संदिग्ध जीवन रक्षक दवाओं के नमूने लिए

शीशगढ़।औषधि निरीक्षक की टीम ने आज शीशगढ़ के भारत मेडिकल स्टोर पर बड़ी छापेमार कार्यवाही की सात जीवनरक्षक संदिग्ध दवाओं के नमूने लेकर लखनऊ प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजे है।बिना बिल की दवाओं की बिक्री पर रोक लगा दी ।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार औषधि निरीक्षक अनामिका अंकुर जैन,राजेश कुमार की टीम ने आज दोपहर कस्बे के निवासी अब्दुल हसीब के भारत मेडिकल स्टोर पर छापा मारा ।करीब तीन घंटे तक चली छापामार कार्यवाही में पूरी दुकान को खंगाला गया।टीम को जीवन रक्षक 7दवाएं संदिग्ध दिखाई पड़ी। जिनके नमूने लेकर जांच हेतु लखनऊ प्रयोगशाला भेजा गया है।साथ ही ऐसी दवाएं भी मिलीं जिनके बिल दुकान स्वामी नही दिखा सके। औषधि निरीक्षक ने ऐसी दवाओं की बिक्री पर रोक लगा दी है। औषधि निरीक्षक ने अपनी छापेमार कार्यवाही की पूरी रिपोर्ट बनाकर आयुक्त औषधि निरीक्षक को प्रेषित की है।

औषधी निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया  कि बिना लाइसेंस के चल रही दवा की दुकानों पर छापेमार कार्यवाही जारी रहेगी हमारा प्रयास है कि गुण बत्ता बाली दवाओं की बिक्री वैध लाइसेंस लेकर बेंची जाएं। मानक से घटिया दवाओं की बिक्री करने वालों  को बख्शा नहीं जाएगा।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज