मीरगंज पुलिस ने छह बाइक लिफ्टरों को हिरासत में लेकर भेजा जेल,

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

 

 

मीरगंज। मीरगंज पुलिस ने विगत रात्रि दौरान हाइवे पर संचालित आवंतिका फीलिंग सेंटर के समीप से मुखबिर की सूचना पर आधा दर्जन को बाइक लिफ्टरों को हिरासत में ले लिया जिनके पास से चार चोरी की वाइकें बरामद कीं। पुलिस ने चारो आरोपियों के खिलाफ मुकददमा पंजीकृत करते हुए सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। जहां से सभी को जेल भेज दिया गया।

 

मुखबिर की सटीक सूचना मिलने पर मीरगंज कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक कुंवर वहादुर सिंह ने पुलिस टीम के साथ सजगता दिखाते हुए एनएच 24 पर संचालित आवंतिका फीलिंग सेंटर के समीप गांधी ब्रिक इंडस्ट्रीज की तरफ घेरा बंदी करते हुए आधा दर्जन वाइक लिफटरों को दबोच लिया। जिनके पास से चार चोरी की वाइकें बरामद हुईं। पुलिस पूछताछ में चारो अभियुक्तों ने अपने नाम पता क्रमशः अंकुल पुत्र इंद्रसेन व दूसरे ने विक्की पुत्र रूप किशोर व तीसरे ने सोनू पुत्र पूरन लाल निवासी गांव भोलापुर थाना फतेहगंज पश्चिमी एवं चौथे आरोपी ने अरूण पुत्र वीरपाल निवासी चिटौली थाना फतेहगंज पश्चिमी व पांचवे आरोपी ने सत्य प्रकाश उर्फ बॉबी पुत्र आनन्द प्रकाश निवासी ग्राम मनकरी और छठवें आरोपी बाल अपचारी उम्र 16 वर्ष ने पंकज पुत्र लालमन ग्राम खिल्चीपुर थाना फतेहगंज पश्चिमी जनपद बरेली का होना बताया।

 

उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने सभी मोटर साइकिलें आस पास के जनपदों से ही चोरी की हैं। बरामद वाइकों में एचएफ डीलक्स, हीरो स्पलेंडर व स्पलैंडर प्लस व टीवी एस अपाचे हैं। प्रभारी निरीक्षक कुंवर वहादुर सिंह ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकददमा पंजीकृत करते हुए सभी को जेल भेज दिया गया। आरोपियों को पकड़ने वाली टीम में उप निरीक्षक ओम कुमार व विजय पाल सिंह और एचसीपी आसिम हुसैन, कांस्टेवल विवेक शर्मा, अमित कुमार, आशीष कुमार और निशान्त कुमार प्रमुख रूप से रहे।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment