पुलिस मुठभेड़ में दो शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का माल भी बरामद 

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली। भमोरा  पुलिस ने दो शातिर चोरों को मुठभेड़ में  गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक शातिर चोरों के संबंध में पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी, जब पुलिस ने मौके पर जाकर चोरों को गिरफ्तार करने की कोशिश की तो चोरों ने पुलिस पर जान लेने के मकसद से पुलिस पर हमला कर दिया । जब पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की तो दोनों चोर पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए । पुलिस में दोनों घायल चोरों को गिरफ्तार करके अस्पताल में भर्ती कराया है। दोनों। चोरों के खिलाफ पहले से 31 से ज्यादा मुकदमें जिले के थानों में दर्ज है।
एसपी ग्रामीण मानुष पारिख दक्षिणी ने बताया कि भमोरा पुलिस ने बीती रात मुठभेड़ में दो शातिर चोरों को गिरफ्तार करने के साथ चोरी किया हुआ सामान , अवैध तमंचे सहित कारतूस को बरामद किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त फरमान और वसीम दोनों पर जिले में 31 से ज्यादा गंभीर मुकदमें दर्ज है।
newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment