आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर पीड़ित ने दी आत्मदाह की धमकी

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

– पुलिस ने थाने बुलाकर जल्द कार्यवाही का दिया आश्वासन 
बहेड़ी। लड़की को बहलाफुसलाकर निकाह करने के इरादे से भगा ले जाने वाले और बलात्कार करने के आरोपी युवक सहित 9 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर पीड़ित न आत्मदाह की धमकी दे डाली। आरोप है कि शिकायत करने पर घर वालों ने घर के अंदर घुसकर गालियां दी और घर में तोड़फोड़ कर जान से मारने की धमकी दी।  नगर के मोहल्ला टांडा फरीदपुर निवासी एक व्यक्ति का कहना है कि बीती 10 मई को मोहल्ला टांडा फरीदपुर थाना बहेड़ी निवासी मो० आकिब उसकी पुत्री को बहला फुसलाकर निकाह करने के बहाने से अपने साथ ले गया और फिर जबरदस्ती पुत्री के साथ बलात्कार किया।
आकिब के बहनोई रईस अहमद व मो० आरिफ व मो० आबिद ने भी बारी-बारी से जबरदस्ती पुत्री के साथ बलात्कार किया। शिकायत करने पर विपक्षीगण एक राय होकर उसके घर के अंदर घुस आए और गन्दी गन्दी गालियां देते हुए घर में तोड़-फोड़ कर उसे व परिवार के लोगों को जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी मो0 आकिब, मो० आरिफ, मो० आबिद, आसिफ, मुजम्मिल, मो० असलम, वकीलन, रईस अहमद, तहसीन तारा निवासीगण मोहल्ला टाण्डा फरीदपुर, थाना बहेडी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।वहीं बीती 18 तारीख़ को लड़की के पिता ने एक ट्वीट किया था कि मेरे मुकदमे को लिखे हुए बहेड़ी थाने 21 दिन हो गए हैं अगर अभियुक्तगणों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो मैं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली के सामने अपनी बेटी के साथ आत्मदाह कर लूंगा। जिसके बाद पुलिस ने लड़की के पिता को थाने बुलाया और कहा कि मुकदमे की विवेचना चल रही है जल्द से जल्द गिरफ्तार कर अभिकरणों को जेल भेजा जाएगा।
newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment