डी एम और एसडीएम ने खमरिया बांध पर किया वृक्षारोपण

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

शीशगढ़। सरकार द्वारा पर्यावरण की रक्षा के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान माँ के नाम एक पेंड़ के तहत आज रविवार को जिलाधिकारी बरेली रविन्द्र कुमार और उपजिलाधिकारी बहेड़ी रत्निका श्रीवास्तव ने नहर खण्ड के अधिकारियो के साथ वहगुल नदी के खमरिया बांध पर वृक्षारोपण किया। रविवार को किसानों द्वारा कार सेवा से बनाए बांध स्थल पर जिलाधिकारी बरेली रविन्द्र कुमार,उपजिलाधिकारी बहेड़ी रत्निका श्री वास्तव,नवीन कुमार एक्सीएन रुहेलखण्ड नहर खण्ड बरेली,नारायण सिंह एक्सीएन पी डब्लू डी बरेली,नरेन्द्र कुमार एस डी ओ नहर खण्ड द्वितीय बहेड़ी,मनोज कुमार वगोरिया बी डी ओ बहेड़ी,दुष्यंत प्रताप सिंह तहसीलदार बहेड़ी,सीताराम ए ई पी डब्लू डी बरेली आदि के साथ पहुँचे।
अधिकारियो ने बांध स्थल का निरीक्षण कर बांध स्थल पर पौध रोपण किया।जिलाधिकारी रविंद्र कुमार और उपजिलाधिकारी रत्निका श्रीवास्तव ने वोटल पांम के पौधों को रोपा।
किसानों ने जिलाधिकारी से पक्के बांध के निर्माण की गुहार लगाई
किसानों ने खमरिया बांध को पक्का रेगुलेटर बांध बनाने को एक बार फिर जिलाधिकारी से गुहार लगाते हुए इसे शासन से पक्के बांध बनाने माँग की।बताते चले वहगुल नदी पर खमरिया गाँव के पास ब्रिटिश शासन काल में बना पक्का रेगुलेटर बांध टूटने के बाद किसान कल्याण समिति पिछले एक दशक से कार सेवा से कच्चे बांध का निर्माण करती आ रही है।जिससे रामपुर और बरेली जनपद के लगभग 150गाँवो के किसान अपनी फसलों की सिंचाई का लाभ उठाते हैं।जिलाधिकारी ने शासन को रिपोर्ट भेजकर जल्द पक्के बांध के निर्माण का भरोसा किसानों को दिया।इस मौके पर किसान कल्याण समिति के अध्यक्ष पूर्व विधायक जयदीप सिंह बरार,अजय जायसवाल बॉबी चेयर मैन पति बहेड़ी,तृप्ति कोर बरार,सिमरन कपूर बरार एडवोकेट सुप्रीम कोर्ट नई दिल्ली,वेदप्रकाश कश्यप,कृष्ण पाल सिंह,शंकर सिंह,सुखवीर सिंह,नन्नूकी प्रसाद मौर्य,विजय पाल सिंह आदि मौजूद रहे।
newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment