राय सती देवी का मेला, उमड़ी भारी भक्तों की भीड़

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

 

आंवला। आंवला में रामनगर रोड पर रोडवेज चौराहा के निकट राय सती देवी का प्राचीन मंदिर है। जिस पर पूर्व की भांति इस बार भी मेले का आयोजन किया गया। जिसमें भारी भीड़ उमड़ी। मेले में प्रसाद, मिठाई, खेल खिलौने, मीना बाजार, बच्चों के झूलने के झूले आदि लगाए गए हैं। क्षेत्र से भक्त राय सती देवी के स्थान पर दर्शन के लिए पहुंचे और पूजा अर्चना की और प्रसाद चढ़ाया तथा दूसरी राय सती देवी की जात लगाई। इस अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आंवला के द्वारा स्वास्थ्य कैंप और नगर पालिका के द्बारा पानी आदि की व्यवस्था की गई। जिसमें मेले में भारी भीड़ भक्तों की उमड़ी। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल तैनात रहा। मेला आयोजन अनूप शर्मा ने बताया दूसरी राय सती का मेला अब आषाढी वाले दिन 21 जुलाई को होगा। जिसमें भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज