ढिलवारी की तबस्सुम का शव प्रशासन ने कब्र से निकाल कर पोस्टमार्टम को भेजा 

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

आंवला। थाना क्षेत्र के गांव ढिलवारी में तबस्सुम नाम की महिला की शादी हुई थी जिसकी हत्या करने का आरोप लगाते हुए पीड़ित पक्ष ने मुकदमा दर्ज कराया था। थाना बिल्सी जिला बदायूं के ग्राम बेहटा निवासी सालिम ने थाना आंवला में अपनी बहन तबस्सुम के ससुरालियों के खिलाफ दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था।
इस संबंध में मृतका का शव ग्राम ढिलवारी में स्थित कब्रिस्तान में दफन कर दिया गया था। जिसका पोस्टमार्टम कराने की मांग की गई थी जिस पर प्रशासन ने मृतका का शव कब्र से बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज