जंगली जानवर  ने बछड़े को खाया, ग्रामीणों ने क्षेत्र में तेंदुए होने की आशंका जताई

SHARE:

मीरगंज।तेंदुए की दहशत ग्रामीण क्षेत्र में कम होने का नाम नहीं ले रही है। गांव मोहम्मदगंज निवासी मल्लू सिंह ने एक गाय और बछड़ा पाल रखा है। रविवार सुबह जब मल्लू अपने पशुओं के पास पहुंचा, तो बछड़े का शव क्षत-विक्षत पड़ा मिला।पशुशाला बंधे पशुओं में देर रात तेंदुए ने एक बछडे़ को अपना शिकार बना लिया। सुबह जब इसकी जानकारी किसान को हुई तो उन्होंने इसकी गांव वालो को दी है। गांव वाले पूरे दिन एरिया में कॉबिंग करते रहे लेकिन तेंदुआ ग्रामीणों के हाथ नहीं लग सका। वहीं क्षेत्र में तेंदुए के पग चिन्ह देखे जाने के बाद लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

 

 

 

दो साल पहले भी दौली जबाहर लाल की गौटिया में तेंदुआ ने बकरी को निशाना बनाकर अपना निवाला बना लिया। ग्रामीणों में तेंदुआ की दहशत बनी हुई है। शाही थाना क्षेत्र के गांव दौली जवाहरलाल की गौंटिया में हजारी लाल के घर के पड़ोस में ही झोपड़ी में आधा दर्जन से अधिक बकरियां बंधी थी। सोमवार की शाम करीब सात बजे बकरियों के मिमयाने की आवाज पर परिजन जाग गए। झोपड़ी में जाकर देखा तो एक बकरी की रस्सी कटी हुई थी। और वह बकरी गायब थी। काफी देर तक आसपास ढूंढते रहे नहीं मिली तो आस पड़ोस के ग्रामीणों को लेकर खोजना शुरू किया तो देखा झोपड़ी के आंगन में वन्य जीव पंजों के बड़े-बड़े निशान मिले थे।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज
error: Content is protected !!