आंवला तहसील सभागार में डीएम ने संपूर्ण समाधान दिवस में सुनी शिकायतें, 137 शिकायतों में से नौ का किया निस्तारण

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

आंवला।  तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस डीएम बरेली की अध्यक्षता में लगाया गया। जिसमें डीएम ने फरियादियों की शिकायतों को सुना। उन्होंने इस दौरान सभी अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए तथा तहसील परिसर में वृक्षारोपण किया। इस दौरान संपूर्ण समाधान दिवस में राजस्व विभाग की 55, पुलिस विभाग की 35, विकास विभाग की 26, समाज कल्याण विभाग की 05, शिक्षा विभाग की 01, तथा अन्य 15 शिकायतों सहित 137 शिकायतें आई। जिसमें 9 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।

 

 

 

इस दौरान संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम बरेली, एसपी सिटी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी बरेली, एसडीएम आंवला, तहसीलदार आंवला, क्षेत्राधिकारी आंवला सहित समस्त विभाग के अधिकारी और प्रतिनिधि मौजूद रहे।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज