छोटा हाथी ने बाइक सवार को रौंदा , मौत

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

 

आंवला।  बदायूं मार्ग पर देवी पुल के समीप छोटा हाथी ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक की शिनाख्त कर उसके परिवार को सूचना दी और शव पोस्टमार्टम को भेजा।बदायूं के थाना उझानी के गांव हर हरपुर निवासी लज्जाराम 40 वर्ष अपनी बाइक से जा रहा था तभी देवी पुल के समीप सामने से आ रहे छोटा हाथी ने लापरवाही से चलाते हुए उसकी बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई और छोटा हाथी का चालक फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लिया और मृतक की पहचान कर उसके परिवार को सूचना दी तथा पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम को भेजा।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज