रामनगर मार्ग पर सड़क हादसे में दो की मौत ,चार घायल,  नहीं पहुंची सरकारी एंबुलेंस

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

आंवला।  रामनगर मार्ग पर पेट्रोल पंप के सामने टूरिस्ट मिनी बस ने ई रिक्शा को टक्कर मार दी जिसमें ई रिक्शा चालक व एक महिला की मौके पर मौत हो गई। चार गंभीर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शव पोस्टमार्टम को भेजें और घायलों को उपचार हेतु सीएचसी आंवला भेजा।आंवला के ग्राम रम्पुरा निवासी रसीद वक्श उर्फ दिन्नी ई रिक्शा से सवारी भर कर जा रहा था तभी रामनगर मार्ग पर पेट्रोल पंप के समीप सामने से आ रही टूरिस्ट मिनी बस हिमाचल से खाटू श्याम मनोना आ रहे थे। लापरवाही से चलाते हुए ई-रिक्शा में टक्कर मार दी, जिसमें ई रिक्शा चालक रशीद बक्श उर्फ दिन्नी 40 वर्ष और खुर्शीद पत्नी भूरे 40 वर्ष निवासी रम्पुरा की मौके पर ही मौत हो गई। मऊ चंद्पुर निवासी अफजाल, ग्राम गनेशपुर निवासी निशी शर्मा और सन्नो तथा अयान  निवासी रम्पुरा भोपतनगर घायल हो गए।

 

 

 

मिनी बस चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर एसपी दक्षिणी, एसडीएम और सीओ आंवला, इंस्पेक्टर आंवला पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों मृतक के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घायलों को 112 डायल पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आंवला पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां बता दें कि मृतक खुर्शीदा ब्लाक रामनगर में स्वास्थ्य विभाग में आशा के पद पर कार्यरत थी।

 

 सरकारी एंबुलेंस नहीं पहुंची 112 डायल ने बचाई घायलों की जान
सरकारी एंबुलेंस फिर एक बार सरकार की योजना को पलीता लगाती नजर आ रही है। हादसे के कई घंटों के बाद भी सरकारी एंबुलेंस नहीं पहुंची। तब 112 डायल पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज