दूसरे समुदाय की किशोरी को भगा ले गया युवक, चार पर रिपोर्ट

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

सिरौली। एक दूसरे समुदाय की किशोरी को भाग ले जाने के मामले में पीड़ित लड़की के भाई की तहरीर पर मां बेटे सहित चार लोगों के विरुद्ध थाना सिरौली पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत किया है।थाना सिरौली क्षेत्र के एक गांव के एक व्यक्ति ने थाना सिरौली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि एक जून को गांव का ही नितिन उनकी नाबालिग बहन को बहला फुसलाकर कर भाग ले गया। तब परिवार वालों को इस बात का पता लगा तो वह लोग झूठा दिलासा देते रहे। फिर एक दिन उन्होंने साफ इनकार कर दिया। लड़की भगाने के मामले में नितिन की मां कांति अंकुश एवं जितेंद्र की भी सलाह होने का आरोप लगाया गया है। थाना सिरौली पुलिस ने तहरीर के आधार पर नितिन, कांति,अंकुश तथा जितेंद्र पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज