गांवों में चोरों का आतंक कहीं से  बाइक तो भैंस चोरी

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

शीशगढ़ (बरेली )।थाना क्षेत्र के दो अलग गाँवो से चोर एक बाइक और भैंस चोरी कर लें गए।दोनों ही चोरी की घटनाओं का पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोरो की तलाश शुरू कर दी है।गाँव चचेट ख़्वाजा निवासी जाकिर हुसैन ने पुलिस को बताया  कि उसके घर के वाहर खड़ी उसकी बाइक को अज्ञात चोर चोरी कर लें गए।दूसरी घटना में गाँव भकावा निवासी सुमित सिंह ने पुलिस को बताया  कि उसकी भैंस पशुशाला में बँधी थी।जिसे अज्ञात चोर चोरी कर लें गए।चोरी वाली रात घर के पास गाँव के लईक अहमद और एक अन्य व्यक्ति को टहलते हुए देखा गया था।शक है कि भैंस उन्हीं लोगों ने चोरी की है।पुलिस ने भैंस स्वामी की तहरीर पर लईक अहमद और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज