सदाकत हुसैन इदरीसी को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से नवाज़ा गया

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

देवरनियां। उर्दू भाषा और साहित्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बरेली के शिक्षाविद और दमखोदा ब्लाक के पूर्व एबीआरसी सदाकत हुसैन इदरीसी को उनकी साहित्यिक सेवाओं के लिए नौ जून को ग़ालिब अकादमी, दिल्ली में एक भव्य कार्यक्रम के दौरान लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया।

 

सदाकत हुसैन इदरीसी जल्द ही एक उर्दू-हिंदी शब्दकोश भी तैयार कर रहे हैं, उन्होंने कविताएं भी लिखी हैं। उर्दू शिक्षण और सीखने की दुनिया में उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उन्हें नेशनल उर्दू शिक्षक कर्मचारी संघ (पंजीकृत) द्वारा लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया।
ज्ञात हो कि यह पुरस्कार राष्ट्रीय उर्दू कर्मचारी शिक्षक संघ द्वारा प्रत्येक वर्ष दिल्ली में एक शानदार कार्यक्रम आयोजित कर भारत के सभी राज्यों के कुछ शिक्षाविदों एवं अन्य शिक्षण कर्मचारियों को दिया जाता है।

 

 

यह पुरस्कार संविधान में वर्णित किसी एक भाषा के लिए दिया जाता है। आवार्ड से सम्मानित होने पर ब्लाक दमखोदा के एआरपी बलवीर सिंह, डॉ० देवकुमारी गंगवार, मोहम्मद फाहीम, हरीश गंगवार, प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष विनो वर्मा,मंत्री मोहम्मद हसन आदि ने बधाई दी हैं।
फोटो— आवार्ड से सम्मानित होते सदाकत हुसैन इदरीसी।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज