किसान यूनियन महात्मा टिकैत  मुड़िया टोल पर करेगी विशाल धरना प्रदर्शन

SHARE:

जिला अध्यक्ष दुर्गेश मौर्य  ने दी चेतावनी,

शीशगढ़। किसान यूनियन महात्मा टिकैत के जिला अध्यक्ष दुर्गेश मौर्य ने बताया कि सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी  का आदेश है कि 60 किलोमीटर के अंदर दूसरा टोल नहीं होना चाहिए। लेकिन बहेड़ी के गांव मुड़िया पर स्थित टोल प्लाजा और भोजीपुरा पर स्थित टोल प्लाजा की दूरी बहुत कम है फिर भी यहां किसानों से टोल टैक्स वसूला जाता है।मैनेजर किसानों के साथ दबंगई दिखाते हैं। जिससे किसान काफी परेशान है। आचार संहिता हटते ही टोल प्लाजा पर विशाल धरना प्रदर्शन होगा। किसानों का उत्पीड़न बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जब तक किसानों की मांगे पूरी नहीं होगी, तब तक धरना प्रदर्शन चलता रहेगा। और टोल मैनेजर पर कार्यवाही की मांग की जाएगी।

जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होगी और टोल मैनेजर पर कार्यवाही नहीं होगी तब तक धरना प्रदर्शन चलता रहेगा।उन्होंने बताया कि मुरादाबाद मंडल अध्यक्ष जसपाल फौजी के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन शुरू किया जायेगा। जिसमें बरेली मंडल अध्यक्ष अवधेश गंगवार, बदायूं जिला अध्यक्ष परवेज आलम सहित मुरादाबाद, बदायूं, बरेली के सैकड़ों किसान मौजूद रहेंगे।मुरादाबाद मंडल के मंडल अध्यक्ष जसपाल फौजी ने कहा कि यदि टोल मैनेजर पर 24 घंटे के अंदर कार्यवाही नहीं हुई और किसानों की मांगे पूरी नहीं हुई तो किसानों के द्वारा टोल टैक्स फ्री कर दिया जाएगा और किसानों की मांगे पूरी न होने तक धरना प्रदर्शन चलता रहेगा।
newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

error: Content is protected !!