महिला की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत 

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली। फरीदपुर रोड़  पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से  बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची  पुलिस ने  शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जिला शाहजहांपुर के थाना जलालाबाद क्षेत्र के गांव नवीगंज निवासी विरागा देवी पत्नी जोगेंद्र पाल आठ दिन पहले फरीदपुर अपनी बहन कृष्णा देवी के यहां  आई थी। 22 मई को घर वापस जाने के लिए बहन के घर से निकली।

 

 

इस बीच फरीदपुर में रोड पार करते समय अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी , जिसमे विरागा देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला  को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया था। वहीं वाहन चालक मौके से फरार होने में सफल हो गया। पुलिस ने पीड़ित परिवार से तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज