घर से दावत खाने गया युवक लापता ,रिपोर्ट दर्ज

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

शीशगढ़। शीशगढ़ कस्बे के मोहल्ला कुरैशीनगर निवासी जुनैद पुत्र रियासत 20 वर्ष कल सोमवार को दावत में जाने की बात कहकर घर से गया था।युवक अचानक लापता हो गया दूसरे दिन तक घर वापस न लौटने पर परिवार बालों को चिंता हुई तो परिवार के लोगों ने अपने रिश्तेदारों ,परिचितों के यहां तलाश किया।लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका।

 

 

 

गुमशुदा युवक जुनैद के बड़े भाई मुजाहिद ने बताया कि उसका छोटा भाई जुनैद दावत खाने की बात कहकर घर से गया था। साथ में उसका मोबाइल भी था जिस स्थान पर दावत में जाने की बात कहकर गया था वहां पर पहुंचा ही नहीं। और दो दिन बाद भी उसका भाई वापस घर नही लौटा मोबाइल,व्हाट्स ऐप भी बन्द है। थाना शीशगढ़ में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज