सीमेंट से भरा ट्रक पेड़ से टकराया , परिचालक की जलकर मौत

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

  • चालक ने ट्रक से कूद कर बचाई अपनी जान,
    मृतक के परिवार में मचा कोहराम ,

    बरेली। नवाबगंज पीलीभीत हाईवे मार्ग पर धौरेरा गांव के पास एक बड़ा हादसा हो गया।  मंगलवार को बरेली की ओर से सीमेंट से भरे ट्रक की चालक की आंख लगने से सीमेंट से भरा ट्रक पेड़ से जा टकराया ,पेड़ से टकराते ही ट्रक में आग लग गई जिसमें परिचालक की आग से झुलसने के कारण मौत हो गई वहीं ट्रक के चालक  कूद कर अपनी जान बचाई।  जानकारी के मुताबिक ट्रक का  परिचालक सौरभ पुत्र राजेश शाहजहांपुर थाना निगोही के गांव उदरा का रहने वाला था।

  • घटना के वक्त वह  ट्रक में फंसे रहने से जिंदा जल गया।  हालांकि  परिचालक सौरभ को  ट्रक से निकलने का काफी प्रयास किया लेकिन लोगों द्वारा काफी प्रयास के बाद भी निकाला नहीं जा सका  , और काफी देर तड़पने के बाद परिचालक सौरभ की जलकर मौत हो गई। सूचना पर थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड टीम मौके पर  पहुंची और घंटों की  मशक्कत के बाद आग  पर काबू पाया जा सका।  इसके बाद  परिचालक के शव को जेसीबी मशीन ने  बाहर निकाला गया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज