भैंस बेचने से इंकार किया तो चोरी कर ले गए खरीददार,मुकदमा दर्ज

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली।  शीशगढ़ थाना क्षेत्र में भैंस खरीदने आए खरीददारों को ग्रामीण ने अपनी भैंस बेचने से मना किया तो खरीददार रात्रि में भैंस चोरी कर ले गए।भैंस मालिक की शिकायत पर पुलिस ने एक नामजद सहित तीन लोगों के खिलाफ भैंस चोरी का मुकदमा दर्ज कर भैंस की तलाश शुरू कर दी है।ग्राम परेवा निवासी समीर खान पुत्र पीर खान ने पुलिस को बताया कि 13 मई को दिन में उसकी 9 माह की गाभिन भैंस को खरीदने के लिए थाना बहेड़ी के गाँव मंडनपुर निवासी सुल्तान पुत्र न मालूम अपने दो साथियों के साथ घर पर आया था।

 

 

 

 

उसने भैंस बेचने को मना कर दिया।उसी रात में उसकी भैंस पशुशाला से चोरी हो गईं।उसे शक है कि उसकी भैंस उन्ही  लोगों ने ही चोरी की है।भैंस मालिक समीर खान की शिकायत पर पुलिस ने सुल्तान व दो अज्ञात लोगों के खिलाफ भैंस चोरी का मुकदमा दर्ज कर भैंस की तलाश शुरू कर दी है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज