आंवला सीएचसी पर रोहिलखंड मेडिकल कॉलेज की ओर से निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

आंवला। आंवला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर बरेली के रुहेलखंड मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की ओर से निशुल्क नेत्र व दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें बताया गया कि 75 रोगियों की जांच कर निशुल्क दवा देकर उपचारित किया गया और पांच रोगियों को बरेली भर्ती करने के लिए भेजा गया है।

 

 

 

उन्होंने बताया शिविर में रोगियों की दवाएं, मोतियाबिंद का ऑपरेशन, भर्ती मरीज को खाना बस द्वारा लेकर जाना आदि सभी निशुल्क व्यवस्था की गई है। इसके दौरान डॉक्टर आयुषली माथुर, डॉ विदिता कौशिक, डॉक्टर सृष्टि जैन, स्थानीय नेत्र परीक्षण अधिकारी डॉ देवेंद्र कुशवाह मौजूद रहे।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment