ब्राह्मण महासभा ने मातृ दिवस मनाया

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

मीरगंज। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा ने परशुराम जयंती के तीसरे दिन मातृ दिवस मनाया।ग्राम प्रधान मुनेंद्र शर्मा की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष इंद्रदेव त्रिवेदी एवं संगठन मंत्री अशोक उपाध्याय ने समाज सेविका कुंती देवी शर्मा को सम्मानित किया।कार्यक्रम का संचालन जिलाध्यक्ष अरूण शुक्ला ने किया।मंडल महामंत्री विशाल शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष कैलाश चंद्र शर्मा, जिलाध्यक्ष अरुण शुक्ला, जिला महामंत्री मुकेश पांडे, तहसील अध्यक्ष अनुज पांडे ने कुंती देवी शर्मा को सुनहरी माला, फूलों की माला, उत्तरीय, स्मृति चिन्ह् से सम्मानित किया। कुंती देवी शर्मा ने सबका आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम संयोजक अशोक उपाध्याय ने सम्मानित मातृ शक्ति कुंती देवी शर्मा का परिचय दिया।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment