किशोरी ने युवक ने की छेड़छाड़ ,एफआईआर दर्ज

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

मीरगंज। थाना क्षेत्र में युवक ने ग्रामीण के घर में घुस कर उसकी नाबालिग पुत्री से छेड़छाड़ की। भाई के पकड़ने पर आरोपी धक्का मार कर भाग गया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

 

 

दुनका क्षेत्र  निवासी ग्रामीण मंगलवार को पत्नी के साथ दुनका इंटर कॉलेज में सुबह 10.00 बजे वोट डालने गया। घर पर उसकी नाबालिग पुत्री और पुत्र थे। किशोरी घर में बरामदे में बैठी थी। गांव का युवक उनके घर में घुस गया। युवक ने किशोरी से अश्लील हरकतें करने लगा। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। शोर सुनकर बरामदे में पहुंचे भाई ने आरोपी को पकड़ लिया।

 

 

आरोपी भाई को धक्का मार कर भाग गया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी   के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस आरोपी को तलाश कर रही है।  किशोरी के परिजनों द्वारा आरोपी को पकड़ कर पुलिस को सौंपने की चर्चा है। लेकिन पुलिस इससे इनकार कर रही है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज