जाफरपुर उपकेंद्र पर नया ट्रांसफार्मर लगाने का काम हुआ शुरू 

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

शीशगढ़। क्षेत्र के जाफरपुर स्थित 33 केवी के विधुत उपकेंद्र पर आज बुधवार से सोनीपत (हरियाणा )से आए ट्रांसफार्मर को लगाने का काम विजली कर्मचारियों ने शुरू कर दिया है। ट्रांसफार्मर लगाने के काम के चलते उपकेंद्र से संचालित सभी फीडरों की विधुत सप्लाई को बन्द कर दिया गया है।विधुत कार्य के चलते क्षेत्र की विजली गुरुवार शाम तक बन्द रहने की उम्मीद है।भीषण गर्मी में कल तक लोगों को हाथ के पंखे के साथ ही बैट्री इन्वर्टर का सहारा लेना होगा। लोगों ने विजली से चलने वाले उपकरण कूलर,पंखा,वाशिंग मशीन आदि उपकरणो को बन्द कर दिया है।मोबाइल भी इन्वर्टर आदि से चार्ज किए जा रहे हैं।

 

 


जेई ग्रीस कुमार ने वताया विधुत ट्रांसफार्मर लगाने का कार्य प्रगति पर है।कोशिश रहेगी जल्द से जल्द क्षेत्र की विजली सुचारु रूप से चालू करने की।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज