पंखे से लटका मिला महिला का शव ,पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजा 

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

  •  पुलिस ने मृतिका का मोबाइल लिया कब्जे में ,
  • घटना के वक्त पति था घर से बाहर ,

बरेली। संदिग्ध परिस्थितियों में महिला का शव पंखे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।थाना बारादरी क्षेत्र के शिवाजी नगर डोहरा गोटिया निवासी कल्पना (30)पत्नी उमेश बाबू का शव में कमरे में पंखे के सहारे फांसी के फंदे पर लटका मिला। जानकारी के मुताबिक मृतिका  कल्पना के पति उमेश बाबू ने बताया वह  होटल में कुक का काम करता हैं। बीते मंगलवार की शाम को वह  होटल गया हुआ था।

 

 

 

जब शाम को वापस लौटा तो पत्नी का शव कमरा में दुपट्टे के सहारे पंखे से लटका हुआ था। घर पर कल्पना के ससुर भानु प्रताप मौजूद थे उन्होंने जाकर देखा कल्पना ने पंखे से फांसी लगा ली है। भानु प्रताप ने इसकी जानकारी अपने बेटे को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई की बात कह रही है।पुलिस ने मृतिका का मोबाइल अपने कब्जे में ले लिया हैं।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment