युवक की हत्या कर शव को बिस्तर में लपेटा

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली। थाना बारादरी क्षेत्र की तंग गली में सुबह लोगों की भीड़ जमा थी। एक घर का दरवाज़ा खुला उस घर में युवक का शव बेड पर पड़ा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।
थाना बारादरी के नवादा शेखान निवासी अरविंद उर्फ चीमा (28) किराय पर रहता था।

 

 

वह सैटेलाइट पर चाऊमीन शिकंजी व अंडे बेचने का ठेला लगाता था। शनिवार की रात उसका ठेला लगाने को लेकर कैंटीन संचालक से विवाद हुआ उसके बाद उसे बुरी तरह से पीटा गया जिसकी वजह से युवक की हत्या कर दी गई।

 

 

 

सुबह जब लोग वहां से गुजर रहे थे तों लोगों नें दरवाजा खुला देखा और आहट न होने पर इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौक पर पहुंची सीओ अनीता सिंह व पुलिस टीम ने घर के अंदर जाकर देखा तो उसका शव बेड पड़ा था। तुरंत ही उसके शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस तीन युवकों को हिरासत में लिया हैं।
अरविंद की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे पुछताछ की जा रही है। मृतक के शव को आरोपियों ने बिस्तर में पैक कर दिया था। ताकि किसी को पता न चल सके।

 

सीओ तृतीय अनीता सिंह के मुताबिक शनिवार को अरविंद का आरोपियों से मामूली विवाद हुआ था। जिस कारण उसकी हत्या कर दी गई। तीन युवकों को हिरासत में लेकर पुछताछ की जा रही है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज