जंगली सूअर के हमले से चार घायल, दो की हालत नाजुक  

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

फतेहगंज पूर्वी।पूर्वी मेन चौराहा के पास गिहार बस्ती के निकट खेतों में जंगली सूअर अचानक पहुंच गया तो नगरवासियों में हड़कंप मच गया।जंगली सूअर को देखते ही हो-हल्ला करते हुए लोग इधर-उधर भागने लगे।देखते ही देखते अफरा तफरी मच गई।इसी दौरान चार लोग घायल हो गए।घायलों का इलाज चल रहा है।  फतेहगंज पूर्वी में मंगलवार सुबह को नगर के मोहल्ला नई कॉलोनी के युवक पर जंगली सूअर ने अचानक हमला कर दिया।जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
गिहार बस्ती की बिट्टो देवी व बबली शौच करने को गई थी इसी दौरान जंगली सुअर के हमले गंभीर रूप से घायल हो गई।घायलो का उपचार चल रहा है।वही रिश्तेदारी में आई एक किशोरी मोहिनी अपने बहनोई किशन के यहां आई हुई थी।शोर शराबा सुनकर घर से बाहर निकली तो उसके ऊपर भी जंगली सूअर ने हमला कर  दिया।जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।जिसका उपचार निजी अस्पताल में चल रहा है।लोगों में दहशत व्याप्त हो गई है।लोगों ने घरों से बाहर निकलना बंद कर दिया है।
newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज